Featured
- Get link
- X
- Other Apps
यूपी चुनाव : फाइनल रिजल्ट से पहले ये एग्जिट पोल पढ़ लो
यूपी चुनाव : फाइनल रिजल्ट से पहले ये एग्जिट पोल पढ़ लो.
रोड शो हो गए. चुनावी भाषणों से भेदभाव भी ख़त्म हो गए. शामियाने उतर गए. बांस बल्ली उखाड़ कर रख दिए गए. जितना वोटर्स को लुभाना था लुभा लिए अब पांच साल बाद फिर मिलेंगे. अरे नहीं पांच साल नहीं ये तो होता रहेगा. कभी लोकसभा चुनाव में, कभी ज़िला पंचायत तो कभी किसी चुनाव में. और हर बार हर पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ना शुरू करेगी. फिर जातियों के आंकड़े फिट करेगी और धर्म पर आकर खत्म कर देगी. अगले चुनाव में फिर वही विकास की बात होगी. ये विकास वही होगा जो इस चुनाव में था मगर हुआ नहीं.
खैर उस डिटेल में नहीं जाना. क्योंकि एग्जिट पोल एग्जिट पोल की चिल पौ होने वाली है. कोई किसी को बहुमत साबित करेगा. कोई किसी के मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करेगा. बस ताजपोशी होनी बाकी रह जाएगी. अगर ताजपोशी का भी ऑप्शन होता तो ये एग्जिट पोल ही करा देते. इस बार क्या होगा वो तो काउंटिंग के बाद ही पता चलेगा. लेकिन साल 2012 के चुनाव में क्या हुआ था वो जान लो. 2012 में भी एग्जिट पोल आए और उसके बाद रिजल्ट भी. लेकिन एग्जिट पोल में किसका दावा कितना करीबी रहा ये रिपोर्ट आपके सामने है.
स्टार न्यूज़- एसी नेल्सन सर्वे
बसपा – 83
सपा- 183
कांग्रेस-आरएलडी- 62
बीजेपी-71
अन्य-4
CNN-IBN-द वीक-सीएसडीएस सर्वे
न्यूज़-24-चाणक्य सर्वे
सपा-202
बसपा-85
इंडिया टीवी-सी वोटर
सपा- 137-145
बसपा- 130
बीजेपी- 79-89
कांग्रेस-आरएलडी- 39-55
एग्जिट पोल किसी का भी कुछ रहा हो. लेकिन साल 2012 में सपा को अकेले दम पर पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था. सपा को 224, बसपा को 80 और भाजपा को 47 सीटों पर जीत मिली थी. समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की लीडरशिप में बहुजन समाज पार्टी की मायावती सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया. जबकि ये पार्टी भी 2007 में पूर्ण बहुमत से आई थी.
अब जो एग्जिट पोल आएं चिल मारना. दिल से मत लगा लेना. क्योंकि सरकार रिजल्ट से बनती है. लोगों के वोट से बनती है. एग्जिट पोल से नहीं. और जिसे वोटर्स ने पसंद किया है. सरकार उसी की बनेगी. अब चाहे भाजपा हो, बसपा हो या फिर सपा. या ये कहिये चाहे आरएलडी हो, AIMIM हो या फिर कोई पीस पार्टी. रिजल्ट आने से पहले इन एग्जिट पोल को लेकर कतई खुश या दुखी न हो.
- Get link
- X
- Other Apps
Location:
Uttar Pradesh, India
Popular Posts
Royal Rife: Cancer Cure Genius Silenced by Medical Mafia
- Get link
- X
- Other Apps
Things That You've Been Using The Wrong Way Your Whole Life
- Get link
- X
- Other Apps



Comments
Post a Comment