Featured
इडापड्डी पलनीसामी होंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, राज्यपाल विद्यासगार ने दिया सरकार बनाने का न्योता
इडापड्डी पलनीसामी होंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, राज्यपाल विद्यासगार ने दिया सरकार बनाने का न्योता
तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने पलनीसामी को सरकार बनाने का न्योता दिया है।उन्हें 15 दिन के भीतर बहुमत साबित करना होगा।
चेन्नई। तमाम राजनीतिक उहापोह के बाद तमिलानाडु को उसका नया मुख्यमंत्री मिल गया है। राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने इडापड्डी के. पलनीसामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि उन्हें 15 दिन के भीतर बहुमत साबित करना होगा। गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। बता दें कि पलनीसामी, आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK ) महासचिव वीके शशिकला की पसंद हैं।


गौरतलब है कि खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सजा सुनाए जाने के बाद अब वो अगले 10 साल तक मुख्यमंत्री नहीं बन सकतीं। ऐसे में विधायकों के दल ने अपना नया नेता चुना। पलनीसामी, इससे पहले राज्य सरकार में पीडब्लूडी और हाईवे मंत्री थे। राज्य के गौंडार समुदाय से ताल्लुक रखने वाले इडापड्डी पलानीसामी क्षेत्र में काफी ताकतवर हैं। पलनीसामी ने आज ही सुबह राज्यपाल राव से मुलाकात की थी। साथ ही बुधवार (15 जनवरी) को मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने समर्थक विधायकों का पत्र राव को सौंपा था।
- Get link
- X
- Other Apps
Location:
India
Popular Posts
Royal Rife: Cancer Cure Genius Silenced by Medical Mafia
- Get link
- X
- Other Apps
Things That You've Been Using The Wrong Way Your Whole Life
- Get link
- X
- Other Apps


Comments
Post a Comment