Featured
- Get link
- X
- Other Apps
'हिंदू पर बोलते हो मुस्लिम पर क्यों नहीं' कहने वाले ट्रोलर को अनुराग कश्यप ने सुट्ट कर दिया
'हिंदू पर बोलते हो मुस्लिम पर क्यों नहीं' कहने वाले ट्रोलर को अनुराग कश्यप ने सुट्ट कर दिया
अनुराग कश्यप दौड़ दौड़ के ट्विटर की खलिहर ट्रोल सेना से जैसे भिड़ जाते हैं, कभी कभी लगता है कि अब दुनिया बदल जाएगी. लेकिन ट्रोलर उनसे एक मामले में आगे निकल जाते हैं. गालियों के. वो ट्विटर पर आज संजय लीला भंसाली का सपोर्ट करके इतनी गालियां पा चुके हैं कि उन्हें इस्तेमाल करने से उनकी फिल्म रिच हो जाए. अगर वो दो दिन खाना न खाएं तो सिर्फ गालियों की फोटोकॉपी पर गुजारा हो सकता है. मोदी तक को न छोड़ने वाले अनुराग को गालियों के अलावा एक ट्रोलर ने मार्के की बात कह दी. सवाल ’84 में कहां थे’ वाली टोन का था. पहले सवाल देख लो.
इसकी स्क्रिप्ट न समझ आई हो तो हिंदी में पढ़ो. “कुछ गुंडों की वजह से तुम आज हिंदू.. बोल रहे हो इस्लामिक टेररिज्म बोलने में…है…तुम्हें गुंडई और टेररिज्म में फर्क नहीं पता.” ये एक्स्ट्रा डॉट वाली जगहों पर गाली लिखी है, कृपया इग्नोर करें.
मतलब ये तो वही बात हो गई आप कुल्फी को खराब बोल दो तो अगला कहे वनीला आइसक्रीम के बारे में क्यों नहीं बोला. वो तो बड़ी अच्छी लगी तुझे. लेकिन अनुराग के पास इस बात का जवाब था. क्योंकि उसने सिर्फ ट्विटर पर खाता तो खोल नहीं रखा. उसका अपना अलग काम भी है फिल्म बनाने वाला. तो वहीं से ये जवाब निकला कि “ब्लैक फ्राइडे तेरे बाप ने बनाई थी ना, किराए के देशभक्त.”
बाकी लड़ाई झगड़ा, फिल्म, इतिहास, अभिव्यक्ति की आजादी वगैरह अपनी जगह है लेकिन ट्विटर पर काम करने से पहले रियल लाइफ में काम कर लेने से बात में वजन आता है.
Popular Posts
Royal Rife: Cancer Cure Genius Silenced by Medical Mafia
- Get link
- X
- Other Apps
Things That You've Been Using The Wrong Way Your Whole Life
- Get link
- X
- Other Apps





Comments
Post a Comment